फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एसवीएन स्कूल सराहां का हर विद्यार्थी लगा रहा एक पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसवीएन स्कूल सराहां का हर विद्यार्थी लगा रहा एक पौधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां(सिरमौर)। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एसवीएन पब्लिक हाई स्कूल सराहां ने वन चाइल्ड वन ट्री.., थीम अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत नर्सरी से दसवीं तक के सभी छात्रों को एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसकी शुरुआत वर्ष 2024 में की गई थी और इसे बरसात के दो महीनों में विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है। अब तक 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रजातियों के पौधों का सफलतापूर्वक रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक महेंद्र पाल नेहरू, स्कूल सलाहकार सुनंदा आर्या और प्रधानाचार्य डॉ. रागिनी, नेहरू भटनागर ने सभी बच्चों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने स्तर पर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें