फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धौलाकुआं में बिजली बोर्ड की केबल चोरी, 250 केवीए ट्रांसफार्मर चुराने का भी प्रयास

विज्ञापन
धौलकुआं क्षेत्र में चोरी के बाद क्षतिग्रस्त ट्रांस्फार्मर। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
-पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास शातिरों ने काटी 20 मीटर एलटी केबल, बिजली बोर्ड ने मांजरा थाने में दी शिकायत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं/नाहन (सिरमौर)। धौलाकुआं स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप अज्ञात शातिरों ने बिजली बोर्ड की संपत्ति को निशाना बनाते हुए 250 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि, शातिर ट्रांसफार्मर चुराने में कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन मौके पर लगी करीब 20 मीटर लंबी एलटी केबल काटकर चोरी कर ले गए। बिजली बोर्ड ने इस संबंध में पुलिस थाना मांजरा में शिकायत दर्ज करवाई है।
बिजली बोर्ड की धौलाकुआं इलेक्ट्रिकल सब-डिवीजन के सहायक अभियंता की ओर से थाना प्रभारी मांजरा को भेजी गई शिकायत के अनुसार घटना रविवार, 8 नवंबर की है। अज्ञात लोगों ने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज धौलाकुआं के पास स्थापित 250 केवीए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (डीटीआर) के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास किया गया। वहीं, शातिर वहां लगी करीब 20 मीटर एलटी केबल काटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबल चोरी होने और ट्रांसफार्मर के साथ छेड़छाड़ से बिजली बोर्ड को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा संबंधित बिजली लाइन प्रभावित होने से आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित होने का खतरा भी पैदा हो गया है। बोर्ड ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धौलकुआं क्षेत्र में चोरी के बाद क्षतिग्रस्त ट्रांस्फार्मर। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें