फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनएच-07 पर बाता पुल से अनियंत्रित होकर ट्राला नदी में गिरा

विज्ञापन
देहरादून पांवटा एनएच-07 पर पुराना बाता पुल पर रेलिंग तोड़ कर नदी ​में गिरा ट्राला: संवाद
विज्ञापन
एनएच-07 पर बाता पुल से अनियंत्रित होकर ट्राला नदी में गिरा
विज्ञापन

हादसे में ट्राले के चालक और परिचालक घायल, पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा साहिब एनएच-07 पर एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। हादसे में ट्राले के चालक और परिचालक घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार के लिए पहुंचाया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सड़क पर मवेशी को बचाते हुए ट्राला अंनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ कर नदी में जा गिरा।
मिली जानकारी के अनुसार एनएच-07 पर एक ट्राला बाता नदी के पुराने पुल के समीप पहुंचा जहां पर गड्ढे व मवेशी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराया। रेलिंग टूटने से ट्राला नदी में जा गिरा। शनिवार को सुबह ही हुए हादसा स्थल के आसपास लोगों ने ट्राले के चालक अबू सलीम और नजाकत को बाहर निकाला। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक नवनीत कोहली ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पांवटा साहिब देवी सिंह नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच व घायलों के बयान से पता चला है कि मवेशियों को बचाते वक्त ट्राला अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिर गया।
........संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें