बीआरसी कार्यालय कफोटा में पहली शिक्षिका मां नामक दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मौजूद महिलाएं।
बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भाषाई विकास की दी जानकारी
बीआरसी कार्यालय कफोटा में पहली शिक्षिका मां.., प्रशिक्षण शिविर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। बीआरसी कार्यालय कफोटा में पहली शिक्षिका मां.., नामक दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कफोटा नरेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि पधारे।
बता दें कि समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से यह कार्यक्रम पूरे हिमाचल प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्री प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों की माताओं को प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कफोटा खंड की लगभग 80 महिलाओं ने भाग लिया।
राज्य स्राेत समन्वयक मायाराम शर्मा, बलवीर चौहान और प्रथम संस्था से विनीता, महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षण में बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक भाषाई एवं संरचनात्मक विकास के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। मायाराम शर्मा ने बताया कि माताओं को प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से शिक्षा से जोड़ना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद माताएं घर में रहकर बच्चों के साथ बहुत सारी गतिविधियां आयोजित करवा सकतीं हैं।
-संवाद