फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आशा कार्यकर्ताओं को बताया कैसे होगी बच्चों में एनीमिया की कमी दूर

विज्ञापन
नाहन में आयोजित प्र​​शिक्षण ​शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं को बताया कैसे होगी बच्चों में एनीमिया की कमी दूर
विज्ञापन

नाहन में शुरू हुआ आठ दिवसीय गृह आधारित देखभाल प्रशिक्षण कार्यक्रम

ग्रामीण क्षेत्र की नई तैनात 22 आशा कार्यकर्ता को किया जा रहा जागरूक

संवाद न्यूज एजेंंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर की ओर से नाहन में छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं की गृह आधारित देखभाल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। आठ दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिरमौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की नवनियुक्त 22 आशा कार्यकर्ताओं भाग ले रहीं हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय पाठक ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान विशेष रूप से मौजूद रहीं। डाॅ. अजय पाठक ने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आठ दिवसीय कार्यशाला के दौरान बच्चों और गर्भवती महिलाओं में होने वाली विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा ताकि उन समस्याओं का समय रहते निदान हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस कार्यशाला में वह जो कुछ भी सीखें उसका लाभ अपने क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक दें ताकि शिशु और मातृ-मुत्यु दर में कमी लाई जा सके।
स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान ने कहा कि वर्तमान में 50 प्रतिशत बच्चे एनीमिया की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में एनीमिया और बच्चों में जन्म के समय होने वाली वजन कम होने की समस्या में कमी लाना है।
विज्ञापन


इसके अलावा छोटे बच्चों में प्रारंभिक बाल विकास सुनिश्चित करना भी है। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं को शिशु को स्तनपान करवाने की उचित विधि, छह माह के शिशु को दिए जाने वाले पूरक आहार की भी जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षिका ने आशा कार्यकर्ताओं की ओर से पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया।

..संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें