फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित पंजाबी अध्यापकों को नौकरी का इंतजार : जरनैल

Wed, 22 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर युवा मंच अध्यक्ष जरनैल सिंह, महासचिव अच्छर सिंह, गुरमेल सिंह का कहना है कि पंजाबी व उर्दू भाषा अध्यापकों के लिए टेट परीक्षा ली जाए जिससे प्रदेश के स्कूलों में शीघ्र इन भाषाओं के अध्यापकों की नियुक्ति हो सकें। एक दशक से मंच निरंतर आवाज उठा रहा है। इस बारे में मुख्यमंत्री के सिरमौर दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल मिल चुका है।
विज्ञापन


सिरमौर पंजाबी युवा मंच पांवटा इकाई के परविंद्र सिंह, श्यामलाल, अनु शर्मा, रविंद्र सिंह व नंद लाल ने कहा कि प्रशिक्षित पंजाबी ज्ञानी पास सैकड़ों शिक्षक बेरोजगार घूम रहे हैं। रोजगार की तलाश में बढ़ती उम्र भी बाधा बन रही है।
 भाजपा सरकार ने रोस्टर नीति लागू नहीं की जिससे चहेतों को रोजगार प्रदान किया जा सके। वर्ष 2010 की भर्ती का पंजाबी मंच ने काफी विरोध भी किया था। वर्तमान सरकार से काफी उम्मीदें रही हैं लेकिन सितंबर 2015 में अन्य अध्यापकों की नियुक्ति को टेट परीक्षा करवाई गई लेकिन उर्दू व पंजाबी शिक्षक पदों के लिए ये परीक्षा अब तक नहीं हो सकी है। अब भी बेरोजगार युवा टेट परीक्षा के इंतजार में है जिससे वर्ष 2010 में लगे पंजाबी अध्यापकों की तर्ज पर सरकारी नौकरी मिल सकें। विगत सप्ताह सीएम के समक्ष भी प्रतिनिधिमंडल ने बैच वाइज भर्ती का मुद्दा रखा है जिससे जिला सिरमौर में बेरोजगार प्रशिक्षित पंजाबी शिक्षक युवाओं को टीजीटी के तर्ज पर रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें