फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना करने पर दो दर्जन वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
नाहन बाजार में दोपहिया वाहन चालक के कागजों की जांच करती यातायात पुलिस। -संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन में यातायात नियमों को धत्ता बता रहे वाहन चालकों पर यातायात पुलिस का खूब डंडा चला। यातायात पुलिस कर्मियों ने मंगलवार को नाहन के महलात और मुख्य बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान बेलगाम वाहन चालकों के जमकर चालान काटे।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रभारी रामलाल चोपड़ा की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र महलात और मुख्य बाजार क्षेत्र में दबिश दी। सबसे पहले महलात पर अवैध रूप से पार्क किए वाहनों के चालान काटे। इसके बाद बाजार क्षेत्र में दबिश दी। बाजार में पुलिस के दबिश देते ही यहां बेलगाम घूम रहे दोपहिया वाहन चालकों में खौफ पसर गया। पुलिस टीम ने मौके पर जिसे धरा उसका चालान किया।
बता दें कि मुख्य बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। यहां तय समय में ही वाहन प्रवेश कर सकते हैं। बावजूद इसके यहां दिनभर दोपहिया वाहन चालक हवा से बातें करते रहते हैं। इससे बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। सामाजिक संगठन भी पुलिस से बार-बार बाजार में धड़ल्ले से घूम रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों पर शिकंजा सका।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने कहा कि महलात और मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने करीब दो दर्जन चालान काटे हैं। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें