फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: परिवहन विभाग के इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से कालाअंब में 11,557 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
विज्ञापन


बिना हेलमेट के 7,510, ओवरलोडिंग पर 182, ट्रिपल राइडिंग और अन्य 3,865 चालान

संजय गुप्ता

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में परिवहन विभाग की ओर से स्थापित इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। कालाअंब में फरवरी 2025 में लगाए गए इस सिस्टम के माध्यम से 31 जनवरी 2026 तक कुल 11,557 चालान किए गए हैं, जो पूरे हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक बताए जा रहे हैं।

विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सबसे अधिक 7,510 चालान किए गए। इसके अलावा तीन सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 3,865 चालान काटे गए, जबकि ओवरलोडिंग के मामलों में 182 चालान किए गए। आईटीएमएस के माध्यम से कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर स्वतः चालान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव और दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से इस आधुनिक प्रणाली को स्थापित किया गया था। सिस्टम के लागू होने के बाद यातायात नियमों के पालन में सुधार देखा गया है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है।

परिवहन अधिकारी कालाअंब जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि आईटीएमएस लागू होने के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि चालान की संख्या प्रदेश में सबसे अधिक रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है। विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ओवरलोडिंग से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है। यातायात नियमों का पालन करने से न केवल चालान से बचा जा सकता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लाई जा सकती है और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें