नारीवाला स्कूल में स्कूली बच्चों को ट्रैक सूट वितरित करतेसमाजसेवी रोबिन पुंडीर का परिवार। स्र
समाजसेवी दंपती रॉबिन पुंडीर और बबली पुंडीर ने किए ट्रैक सूट वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारीवाला में सभी 30 विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता के ट्रैक सूट प्रदान किए। स्कूल प्रबंधन ने युवा व्यवसायी और समाज सेवी रॉबिन पुंडीर, उनकी धर्मपत्नी बबली पुंडीर तथा पुत्री शिवा पुंडीर का आभार प्रकट किया है।
इस अवसर पर अजौली विद्यालय के केंद्रीय मुख्य शिक्षक संजू कुमार तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारीवाला के अध्यापक अंजू देवी और दिनेश कुमार और अन्य अभिभावक मौजूद रहे। रॉबिन पुंडीर गिरिपार के ग्राम दुगाना से संबंध रखते हैं। वर्तमान में पांवटा साहिब में अपना व्यवसाय चलाते हैं। समाजसेवा के लिए युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान प्रोमिला देवी व समस्त कार्यकारिणी ने रोबिन पुंडीर का धन्यवाद किया। समाजसेवी के व्यवसाय में उन्नति की कामना की गई।
संवाद