पावटा साहिब के एक निजी होटल में शिक्षा पर मंथन कार्यक्रम आयोजित
सरकारी, निजी शैक्षणिक संस्थानों और अकादमियों के प्रतिनिधि शामिल हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में एक नई पहल की गई है। इसमें विभिन्न सरकारी, निजी शैक्षणिक संस्थाओं और अकादमियों के संचालकों व प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य, शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर, विश्व स्तरीय, देशभक्ति, स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता और सामाजिक संवेदनशीलता जैसे पहलुओं को शामिल किया गया। फिनिक्स अकादमी के माध्यम से आधुनिक शिक्षा पर सिन्मेटिक वीडियो लॉन्च भी की गई।
पांवटा साहिब के एक निजी होटल में शिक्षा मंथन कार्यक्रम की मुख्यातिथि नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मल कौर रही। कार्यक्रम के आयोजक फिनिक्स अकादमी के संस्थापक लक्ष्य कश्यप और सह संस्थापक प्रथम कश्यप ने बताया कि शिक्षा के स्तर को सुधारने, शहर में ही बेहतर सुविधाएं मिलने पर युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़े इस पर चिंतन मंथन किया गया।
उन्होंने कहाकि इसके साथ जुड़ी हर कड़ी मजबूज करनी होगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आत्म-चिंतन और अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविदों जीडीसी कॉलेज पांवटा के प्रवक्ता रिंकू अग्रवाल, पीएमश्री कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा की अध्यापिका सुनीता गोयल, गुरु नानक मिशन स्कूल अध्यापिका (एचओडी) स्वतंत्रता, स्कॉलर्स अड्डा अकादमी, स्प्रींग नेक्टर अकादमी, यूथ अध्ययन, समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस दौरान नगर परिषद पांवटा साहिब की पूर्व अध्यक्ष कृष्णा धीमान, सुनीता गोयल, सर्वजीत चौधरी, प्रथम कश्यप, तनु धीमान और रिया कश्यप आदि मौजूद रहे।
बाक्स...
कार्यक्रम के दौरान इनको किया गया सम्मानित
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर मंथन कार्यक्रम के दौरान गगनदीप सिंह, अंकुश, रिया राही, गौरव, पूजा ठाकुर, विरेंद्र शर्मा, विनोद, नीरज, प्रेम, मोहित, विभांशु व वैभव को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
संवाद ।