हरिपुरखोल स्कूल में स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित करते समाजसेवी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन वर्ग ने पुनीत कार्य के लिए जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुरखोल में मंगलवार को कक्षा छठी से आठवीं तक मुफ्त ट्रैक सूट बांटे गए। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा ने समाजसेवी पूनम गुप्ता, शिवानी शर्मा, इंदु अग्रवाल, सतपाल उर्फ पिंकी स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, प्रवीण ठाकुर एवं विद्यालय स्टाफ सदस्यों का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता उपासना शर्मा, विवेक वासुदेव, जसवंत सिंह, यादेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार,मुरली मनोहर,नरेश कुमार, रितु छोकर, शीतल शर्मा, हितेश दत्त, बालक राम हरदीप सिंह, निर्मला तोमर पूजा शर्मा, दीपक कुमार समेत स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
संवाद