फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियां पड़ने से ददाहू में बढ़ी पर्यटकों की संख्या

Fri, 25 Mar 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
तीन-चार दिनों की लगातार छुट्टियां होने के कारण रेणुका में पर्यटकों की संख्या अचानक बढ़ गई है। वीरवार से यहां पर पर्यटकों का तांता लगा हुआ है जो कि रेणुका घाटी की प्राकृतिक छटा का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


रेणुका के साथ-साथ जमटा, हरिपुरधार व नौहराधार में भी पर्यटकों की रौनक देखते ही बन रही है। यहां के सभी होटल व विश्राम गृह पर्यटकों से भरे हुए हैं।
पर्यटन निगम के रेणुका होटल में सभी 10 कमरों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पर्यटक यहां घूमने के साथ-साथ नौकायन का भी आनंद ले रहे हैं। रेणुका पहुंच रहे पर्यटकों में अधिकतर संख्या दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा व चंडीगढ़ के पर्यटकों की है जो कि रेणुका घाटी की मनमोहक छटा को निहार रहे हैं।


पर्यटन निगम रेणुका के प्रबंधक धर्मानंद कौशल ने बताया कि रविवार तक सभी 10 कमरों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। आसपास के सभी होटल भी पर्यटकों से भरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारी मात्रा में पर्यटक इन दिनों रेणुका की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें