फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रेणुका जी में लौटी रौनक, वीकेंड पर उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। सरकार की ओर से मंदिर खोलने का फैसला लेते ही रेणुका जी तीर्थ में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। रविवार को यहां कई लोगों ने मां रेणुका सहित अन्य देवताओं के मंदिरों में दर्शन किए। करीब तीन माह बाद मंदिर खुलने के बाद यहां रौनक लौट आई है। लोग अपनी सुखना पूरी होने के बाद मंदिरों में पहुंच रहे हैं। जिन लोगों की हाल ही में शादी हुई है, उन विवाहित जोड़ों ने मंदिरों में आकर देवताओं का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

रविवार को रेणुका जी में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ आदि पड़ोसी राज्यों से आए लोगों ने भी देवताओं के दर्शन किए। जबकि शनिवार से ही रेणुका जी में पर्यटकों की भारी आमद शुरू हो गई है। शनिवार रात्रि को पर्यटन निगम रेणुका के सभी 14 कमरे पर्यटकों से भरे रहे। निजी होटलों में भी पर्यटकों की आमद देखी गई।
रेणुका होटल के सहायक प्रबंधक भगत राम ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों की आमद बढ़ने से कारोबार में मामूली इजाफा हुआ है। वहीं, रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ दीपराम शर्मा ने बताया कि शनिवार और रविवार को मंदिरों में लोगों का आना लगा रहा। सभी को एसओपी के तहत मास्क पहन कर ही मंदिरों में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें