फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर रेणुकाजी तीर्थ में पर्यटकों का लगा तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। पर्यटन नगरी रेणुका इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो रही है। इस वीकेंड पर सैकड़ों की तादाद में पर्यटक बीते शुक्रवार से ही रेणुका में जुटे हैं। शनिवार को पर्यटन निगम रेणुका होटल के सभी 14 कमरे पर्यटकों से भरे रहे। वहीं, निजी होटलों में भी पर्यटकों की आवाजाही बनी हुई है। पर्यटक रेणुकाजी में प्राकृतिक छठा का लुत्फ उठाने के साथ-साथ रेणुका झील में नहाने और मिनी जू में जंगली जानवरों को निहारने का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, रेणुका झील में विचरण कर रही मछलियां भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, जिससे बच्चे रोमांचित हो रहे हैं। हालांकि, रेणुका विकास बोर्ड ने पर्यटकों की बढ़ती तादाद को देखते हुए मंदिरों में प्रवेश बंद कर दिया है। पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को मंदिरों में दूर से ही दर्शन की इजाजत दी गई है। यहां तक कि नौकायन की सुविधा को भी बंद रखा हुआ है ताकि पर्यटकों को निराश होना पड़ रहा है।
यहां तक कि दुर्गम राज्यों के पर्यटक भी शनिवार को रेणुका में घूमते दिखाई दिए। इससे पर्यटन कारोबारियों की भी बांछें खिल गई हैं। पर्यटन निगम के रेणुका होटल में शुक्रवार से ही सभी 14 कमरों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। सोमवार तक सभी कमरे पर्यटकों से भरे रहने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त पर्यटक हरिपुरधार, संगड़ाह, जमटा, पांवटा और बड़ूसाहिब आदि रमणीक स्थानों की ओर भी रुख कर रहे हैं। निजी होटलों के साथ-साथ होम स्टे में भी पर्यटकों की अच्छी रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार से ही रेणुकाजी में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। हालांकि, सड़कों की दशा खस्ताहाल होने के चलते जहां पर्यटक कुंठित दिखाई दिए वहीं उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। पिछले करीब तीन सप्ताह से सीमाओं पर से सख्ती कम किए जाने के बाद से ही यहां पर्यटकों का तांता लगा हुआ है। अधिकतर पर्यटक मास्क पहने एवं कुछेक बिना मास्क पहने भी घूमते दिखाई दिए।
पर्यटन निगम रेणुका के सहायक प्रबंधक भगतराम ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटकों का रुझान अधिक बढ़ रहा है। पिछले कुछ सप्ताह से पर्यटकों की आमद में वृद्धि हुई है जिससे पर्यटन कारोबार के फिर से पटरी पर लौटने लगा हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को निगम के सभी 14 कमरों की एडवांस बुकिंग है। वहीं, वीकेंड पर ही रेस्टोरेंट का कारोबार भी बढ़ गया है। पर्यटक यहां पहुंच कर प्राकृतिक छठा का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें