एरुडाइट स्कूल में नव वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे: स्त्रोत: स्कूल
एरुडाइट स्कूल में नववर्ष पर कार्यक्रम और लगाया लंगर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एरुडाइट स्कूल में नववर्ष पर कार्यक्रम और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
स्कूल के चेयरमैन ओम प्रकाश ने कहा कि सबसे पहले हमें अपने आप को जानना होगा। दुनिया की सुंदरता इसके लोगों की विविधता में निहित है। हमारे धर्म, भाषाएं, त्वचा का रंग अलग-अलग हो सकता है। लेकिन हम सभी एक ही मानव जाति हैं। इससे पहले कि आप खुद को ईसाई, बौद्ध, मुस्लिम, हिंदू या किसी अन्य का धर्मशास्त्री कहें, पहले इंसान बनना सीखें।
स्कूल के निदेशक राजिंदर प्रकाश और लखबीर कौर ने कहा कि हमारी शिक्षा नैतिक मूल्यों और बच्चों के समग्र विकास पर आधारित है। कार्यक्रम में बच्चों ने प्रतिज्ञा कि अच्छा बनो, अच्छा करो व सब एक हो मूलमंत्र पर कार्य करेंगे। इस दौरान लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
...