मलगांव स्कूल में कॅरिअर योजना की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उच्च विद्यालय मलगांव में मुख्याध्यापिका शालू परमार की अध्यक्षता में लीडरशिप और कॅरिअर परामर्श विषय पर कार्यशाला और व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दादहू कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पवन कुमार और कॉमर्स विभाग के प्राध्यापक डॉ. मिला राम एवं आकाश विश्नोई शामिल हुए। कॅरिअर परामर्श विशेषज्ञ प्राध्यापक मिला राम ने छात्रों को लीडरशिप के गुण, समय प्रबंधन, टीम वर्क और कॅरिअर योजना के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को उनकी रुचियों और क्षमताओं के अनुसार सही कॅरिअर चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कैसे वे लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।
दादहू के प्रधानाचार्य डॉ. पवन कुमार ने राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव की मुख्याध्यापिका शालू परमार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। प्रधानाचार्य डॉ. पवन कुमार ने कहा कि भविष्य में वे सभी गतिविधियों का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव के साथ मिलकर करेंगे।