फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रील बनाने के लिए जोखिम उठाकर बस की छत पर नाचने लगा युवक, पुलिस ने जबरन नीचे उतारा

Wed, 20 Aug 2025 04:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,संगड़ाह (सिरमौर)।

सार

सोशल मीडिया का भूत कुछ युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। कुछ युवा रील बनाकर लाइक्स बटोरने के चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। 
विज्ञापन
जोखिम उठाकर बस की छत पर नाचने लगा युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान में सोशल मीडिया का भूत कुछ युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। कुछ युवा रील बनाकर लाइक्स बटोरने के चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में सामने आया है। यहां नाटी किंग के नाम से मशहूर एक युवक भीड़ के बीच सोशल मीडिया पर लाइक्स बटोरने के चक्कर में निजी बस की छत पर चढ़ गया। इसके बाद बस की छत पर युवक ने नाटी डाली। बस के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से बेखोफ होकर नाचते हुए पूरे करतब दिखा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का ध्यान तालियों और वीडियो बनाने वाले मोबाइल कैमरों पर अधिक था।

विज्ञापन


इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को बस की छत से नीचे उतरने को कहा। लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने उसे जबरन नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि युवक इससे पूर्व भी कई बार इस प्रकार बस की छत तथा अन्य स्थानों पर नाटी दिखा कर सुर्खियां बटोर चुका है। पुलिस उप अधीक्षक मुकेश डडवाल ने बताया कि बस के ऊपर से बिजली की तारें करीब से गुजर रही थीं। लेकिन इसके बावजूद भी वह छत पर नाचता रहा। ऐसे में पुलिस को उसे पकड़ कर नीचे उतरना पड़ा और उसे चेतावनी देकर घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें