फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राउंड सड़क नाहन पर टारिंग का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राउंड सड़क नाहन पर टारिंग का कार्य शुरू
विज्ञापन

सड़क की हालत सुधरने से वाहनों में सवार लोगों को नहीं खाने पड़ेंगे हिचकोले
बरसात खत्म होने के बाद फिर शुरू हुआ सड़क का काम, लोगों को मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन की राउंड सड़क पर अब वाहनों में सवार लोगों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। बरसात के बाद फिर से राउंड सड़क का काम शुरू हो गया है। अब गौराभवन से इंटरलॉक टाइलों को उखाड़ा जा रहा है।

बता दें कि शहर की राउंड सड़क पर करीब 2-3 साल पहले इंटरलॉक टाइलों को बिछाया गया था लेकिन विभिन्न कारणों से बार-बार उखाड़ने के चलते इंटरलॉक टाइलें उबड़-खाबड़ हो गई थीं। ऐसे में यहां वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था तो वहीं वाहनों में सवार लोग हिचकोले खा रहे थे।
विज्ञापन

बरसात से पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से राउंड सड़क पर टारिंग को लेकर डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया था। इसके बाद काम भी शुरू हो गया था।

विभाग की ओर से यशवंत चौंक से लेकर गौराभवन तक इंटरलॉक टाइलों को उखाड़कर टारिंग का काम जैसे कैसे पुरा कर लिया गया लेकिन बरसात तेज होने के बाद काम रोकना पड़ा। अब रुके हुए कार्य को गौराभवन से पुन: शुरू कर दिया गया है। काम शुरू होने से यहां कुछ दिनों के लिए आसपास के लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


-शहर की राउंड सड़क पर डेढ़ करोड़ की लागत से टारिंग का कार्य किया जा रहा है। बरसात से पहले यशवंत चौक से गौराभवन तक टारिंग कर दी गई थी। अब बरसात समाप्त होने के बाद गौरा भवन से टारिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

-अलोक जनवेजा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें