फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महिपुर में टिपर-बाइक की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
सैनधार क्षेत्र के महिपुर के समीप टिप्पर के नीचे दबे दोनों युवक।
विज्ञापन
टिपर चालक गिरफ्तार, सैनधार क्षेत्र के चलाना-महिपुर सड़क पर हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। सैनधार क्षेत्र की नहर सवार पंचायत मेंं वीरवार सुबह एक टिपर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों गुज्जर समुदाय से संबंध रखते थे और चचेरे भाई थे। रेणुका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। वहीं, पुलिस ने टिपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


चलाना-महिपुर मार्ग पर ईंटों से भरा एक टिपर नहरस्वार की ओर जा रहा था। आंजी बनुना निवासी दो युवक अपनी बाइक पर सवार होकर महिपुर की ओर जा रहे थे। चोरटियों के पास बाइक और टिपर में टक्कर हो गई। आंजी बनुना के बाइक चालक 21 वर्षीय हसन और 18 वर्षीय फारुख की मौके पर मौत हो गई। जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ददाहू मोहन लाल भरमाईक ने मृतक युवकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

डीएसपी संगडाह मुकेश कुमार डढवाल ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। टिपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें