पांवटा साहिब (सिरमौर)। कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर ओडिशा में 20 से 22 जनवरी तक इंडियन फुटबाल रग्बी एवं ओडिशा रग्बी एसोसिएशन के माध्यम से दसवीं सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता हो रही है। प्रतियोगिता में सिरमौर के कोटड़ी व्यास के खिलाड़ी आर्यन, अंकित और लक्ष्य प्रदेश रग्बी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कोटड़ी व्यास स्कूल के प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह तोमर और शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी हिमाचल टीम के साथ रवाना हो गए हैं। इन खिलाड़ियों के माता-पिता ने बच्चों के चयन पर खुशी व्यक्त की है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अजय शर्मा, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, बीडीसी सदस्य शशि बाला, प्रधानाचार्य रघुबीर तोमर, चतर, शशि बाला और उर्मिल ने इन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद