नाहन में प्रशिक्षक के साथ कराटे बेल्ट व प्रमाण पत्र हासिल करने वाले खिलाड़ी। संवाद
नाहन (सिरमौर)। माउंटेन मार्शल आर्टस डोजो नाहन ने प्रशिक्षण हासिल कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए कराटे बेल्ट परीक्षा आयोजित की। उत्तर भारत के मुख्य प्रशिक्षक शिहान इकबाल मलिक ने यह परीक्षा ली। इस दौरान माउंटेन मार्शल आर्ट्स डोजो के मुख्य प्रशिक्षण सेंसेई प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।
इस परीक्षा में पांच छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें फराज, दिव्यांश शर्मा व शिफा को ओरेंज और आर्या शर्मा व रुद्राक्ष शर्मा को येलो बेल्ट और प्रमाण पत्र हासिल हुए।