फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बारिश से बदला मौसम, जिले में तीन सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लहसुन की बोआई प्रभावित, किसानों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

एनएच पर पत्थर गिरने से वाहन चालकों को परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। बारिश के कारण जिले में तीन सड़कें बंद हो गईं। इनमें नाहन मंडल की दो और संगड़ाह मंडल की एक सड़क शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों पर फिसलन बढ़ने से आवाजाही भी प्रभावित हुई। बारिश के चलते लहसुन की बोआई का काम भी रुक गया।
बारिश के दौरान नाहन-कुमारहट्टी और पांवटा-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह पत्थर गिरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बड़े स्तर पर यातायात बाधित नहीं हुआ, लेकिन पहाड़ी मार्गों पर पत्थर और फिसलन के कारण वाहन चालकों को सावधानी से सफर करना पड़ा। सोमवार सुबह कई घंटे हुई बारिश के बाद नाहन सहित जिले के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए। रविवार से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी, लेकिन सोमवार को बारिश के बाद ठंड का असर और बढ़ गया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण दैनिक गतिविधियां और कृषि कार्य प्रभावित हुए। लहसुन की बोआई के सीजन में लगातार बारिश होने से खेतों में काम रुकने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें