फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी को आग के हवाले करने वाले 3 गिरफ्तार

Mon, 15 Feb 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र पच्छाद के अंतर्गत सराहां क्षेत्र के चंबोड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति की स्कूटी को आग लगाकर नष्ट करने के मामले में सराहां पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा है। गिरफ्तार व्यक्तियों में कथाड़ निवासी सुनील कुमार, टिक्करी पझेली निवासी धर्म प्रकाश तथा बड़माना निवासी मुनीष कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती वीरवार को सराहां पंचायत के चंबोड़ा गांव निवासी सुनील कुमार की स्कूटी नंबर एचपी71-3959 को कुछ शातिरों ने आग लगाकर जला दिया था। बाद में पीड़ित व्यक्ति ने मामला पुलिस में दर्ज करवाया जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 435, 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें