फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और नाबालिग गैंगरेप में तीन और गिरफ्तार

Mon, 22 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में गैंगरेप की दो संगीन वारदातों में पुलिस ने सोमवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संगड़ाह नाबालिग गैंगरेप मामले में दो आरोपियों को पुलिस रविवार को ही गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि एक अन्य आरोपी दिनेश को देर रात को गिरफ्तार किया गया। गैंगरेप में शामिल तीनों आरोपी कमल, बिट्टू एवं दिनेश को नाहन कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


दूसरे मामले में शिलाई के समीप गर्भवती महिला के साथ धार जंगल में गैंगरेप के बाद दिगवा गांव के फरार आरोपी कुलदीप एवं अन्नू को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि 25 वर्षीय गर्भवती महिला के साथ शिलाई के समीप जंगल में गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपियों को शिलाई थाना प्रभारी दुलो राम की टीम ने देर रात को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जबकि संगड़ाह क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप के तीसरे आरोपी दिनेश को भी पुलिस ने रविवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों गैंगरेप मामले में पांच आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। नाबालिग गैंगरेप में आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 376, 120बी, 506, 34, पोक्सो एक्ट के तहत पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें