फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, युवक की मौत

Mon, 22 Feb 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र पांवटा के तहत पांवटा-शिलाई मार्ग पर दुगाणा गांव के समीप रविवार शाम को एक स्वीफ्ट डिजायर कार एचपी-26 बीजी-3148 अनियंत्रित होकर सैकड़ों फुट नीचे खाई में गिर गई। इसमें कार मालिक 32 वर्षीय सुनील दत्त पुत्र जोगी राम गांव शरगांव पंचायत शिल्ला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



रविवार करीब 7:30 बजे जैसे ही आसपास के ग्रामीणों ने कार को खाई में गिरते हुए देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से देर रात को युवक का शव खाई से निकाला और सोमवार को पांवटा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि हादसे का शिकार युवक चंडीगढ़ में नौकरी करता था। वह शाम को दुगाणा से पांवटा की ओर आ रहा था। कार सैकड़ों फुट नीचे खाई में गिरी हुई थी। कार में कोई और सवार नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें