फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में दूध-पनीर के सैंपल फेल, लीची ड्रिंक भी मानकों पर नहीं उतरी खरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग सिरमौर ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। त्योहारों के सीजन में बाजार से खाद्य सामग्री खरीदने वाले उपभोक्ताओं की सेहत को लेकर चिंता बढ़ाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। सिरमौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए 17 खाद्य सैंपलों की जांच रिपोर्ट में तीन सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें सतौन और पांवटा साहिब क्षेत्र से लिए गए खुले पनीर और गाय के खुले दूध को सबस्टैंडर्ड, जबकि दबंग लीची ड्रिंक को मिसब्रांडेड पाया गया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार खुले पनीर और दूध की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिली। वहीं, लीची ड्रिंक के लेबल से जुड़ी खामियों के कारण उसे मिसब्रांडेड घोषित किया गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बाजार में उपभोक्ताओं को बेचे जा रहे खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता और लेबलिंग मानकों का कितना पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग सिरमौर के सहायक आयुक्त अरुण चौहान ने बताया कि तीन सैंपलों की रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं आई है। संबंधित कारोबारियों को जल्द कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार विधिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग ने त्योहारों और मौसम में बदलाव को देखते हुए जिला के बाजारों में खाद्य पदार्थों की जांच और सैंपलिंग तेज करने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें