फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में तीन दिन तीन दर्जन रूट रहेंगे प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन से आज धर्मशाला जाएंगी निगम की 16 बसें
विज्ञापन

सिरमौर में तीन दिन तीन दर्जन रूट रहेंगे प्रभावित

कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए बुक की गईं बसें

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अगर आप सरकारी बस से कहीं जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो अपना इंतजाम स्वयं कर लें। आज से अगले दो दिन तक जिला सिरमौर के कुछ बस रूट प्रभावित रहने वाले हैं। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर बसों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

दरअसल, प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले आयोजन के लिए सरकारी बसें बुक की गईं हैं। सरकार के कार्यकाल का जश्न मनाने सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता धर्मशाला जाएंगे।
विज्ञापन


रविवार सुबह सात बजे सिरमौर से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 16 बसें कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना होंगी। इससे जिले में तीन दर्जन रूट प्रभावित रहेंगे। फिलहाल अभी ये तय नहीं हो सका है कि कौन-कौन से रूट प्रभावित रहने वाले हैं।

जिले में कई रूट ऐसे हैं, जहां दिन में दो से तीन बार लोगों को बसों की सेवाएं मिलती हैं। ये बसें नाहन, पच्छाद, रेणुकाजी, शिलाई और पांवटा साहिब से रवाना होंगी। 11 दिसंबर को जश्न मनाने के बाद 12 दिसंबर को ये बसें जिले में पहुंचेंगी। ऐसे में तीन दिन कुछ रूट स्थगित रहने वाले हैं।

उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक सिरमौर राकेश कुमार ने बताया कि नाहन डिपो की 16 बसें धर्मशाला रैली में जाएंगी। इससे कुछ रूट प्रभावित होंगे। निगम का फिर भी प्रयास रहेगा कि लोगों को परेशानी न हो। लंबे रूटों पर लोगों को बस सेवाएं मिलती रहेंगी।
विज्ञापन


...

सिरमौर से जाएंगे 1,500 कार्यकर्ता

धर्मशाला में होने वाली रैली के लिए जिला सिरमौर से 1,500 के करीब कार्यकर्ता जाएंगे। जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार ने बताया कि हरेक विधानसभा क्षेत्र से 300 कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यकर्ताओं के लिए बसें बुक की गईं हैं। कई कार्यकर्ता निजी वाहन लेकर सरकार के जश्न में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें