पच्छाद के तीन मिनी आंगनबाड़ी केंद्र हुए स्तरोन्नत
अब पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र का मिला दर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद के अंतर्गत आने वाले तीन मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को स्तरोन्नत किया गया है। केंद्र सरकार ने ग्राम पंचायत बागपशोग में दांवर, ग्राम पंचायत डिलमन में काटल और ग्राम पंचायत कथाड में चटोर को स्तरोन्नत करके पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बना दिया है। यह तीनों ही केंद्र 2023 से कार्यशील थे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद दीपक चौहान ने बताया कि इसकी स्वीकृति मिल गई है। इन तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों में एक-एक पद सहायिका का भी स्वीकृत हुआ है। इन पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द आरंभ कर दी जाएगी।
-संवाद