फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डोइयोंवाला में सिंचाई योजना से लाखों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
डोइयोंवाल में सिंचाई योजना जिसमें लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ है। संवाद
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


रात के समय चौकीदार और सीसीटीवी न होने के चलते शातिरों ने दिया घटना को अंजाम
सिंचाई के लिए पानी न मिलने से दो हजार बीघा भूमि सूखी, किसान परेशा
माजरा थाना में कराया गया मामला दर्ज : सहायक अभियंता
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। ग्राम पंचायत रामपुर के डोइयोंवाला में जलशक्ति विभाग की सिंचाई योजना में अज्ञात शातिरों ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। वारदात से जहां जलशक्ति विभाग को लाखों की चपत लगी है, वहीं योजना बंद हो जाने से आसपास की दो हजार बीघा के करीब भूमि सूख गई है। अब फसलों की बिजाई के लिए संकट पैदा हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रामपुर में संचालित उठाऊ सिंचाई योजना से अज्ञात शातिरों ने मोटर के स्टार्टर, तारें आदि सामान चुरा लिया। इससे विभाग को डेढ़ लाख रुपये के लगभग नुकसान हुआ है। विभाग की तरफ से पुलिस थाना माजरा में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां करीब दो दशकों से यह सिंचाई योजना संचालित की जा रही है। जिस स्थान पर योजना है वहां न तो कोई चौकीदार तैनात था और न ही यहां सीसीटीवी कैमरे आदि लगाए गए हैं। इसका फायदा शातिरों ने उठाया और वारदात को अंजाम दिया। अब योजना बंद हो जाने से किसानों को चिंता सता रही है।
इस योजना से पडदूणी गांव के जामनीवाला, खादर, बडोंकीवाला, बोदबाडा, रिसाला बस्ती आदि क्षेत्रों की करीब दो हजार बीघा जमीन में सिंचाई होती थी। योजना बंद होने से तोड़िया, सरसों, आलू आदि अगेती फसलों को पानी नहीं मिल रहा है। जबकि इन दिनों इन फसलों को सिंचाई की सख्त जरूरत है।
क्षेत्र के किसानों मुकेश कुमार, देशराज, सतपाल, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि धान की फसल कटाई के बाद खेत खाली पड़े हैं। आगे गेहूं की बिजाई के लिए भी सिंचाई की सख्त जरूरत है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर योजना जल्दी ठीक नहीं हुई दो हजार बीघा जमीन बंजर हो जाएगी।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाना माजरा में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में यहां पर पदभार संभाला है। योजना जल्दी चालू कर दी जाएगी।
.........संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें