टेक्स्फीयर फेस्ट कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं एवं कार्यशाला आयोजित
श्री गुरु गोबिंद सिंह महाविद्यालय पांवटा में तीन दिवसीय फेस्ट का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में टेक्स्फीयर नामक तीन दिवसीय फेस्ट का समापन हुआ। यह फेस्ट स्व-वित्तपोषण पाठ्यक्रम के अंतर्गत बीसीए एवं पीजीडीसीए विभाग ने 27 से 29 फरवरी तक मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यशालाएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में टीम विदुषी, शानवी, टीम शुभम, आशुतोष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंतिम दिन वीरवार को कल्चरल फेस्ट का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. सुलक्षणा शर्मा द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बीसीए एवं पीजीडीसीए विभाग के विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया।
विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य डॉ. विभव शुक्ला के रचनात्मक एवं नवाचार को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए टेक्स्फीयर नामक फेस्ट की पहल की गई। स्व-वित्तपोषित पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉ. विवेक नेगी ने सभी उपस्थित शिक्षक एवं गैर शिक्षक स्टाफ का धन्यवाद किया। डॉ. विवेक नेगी ने भविष्य के लिए विद्यार्थियों को कुछ टिप्स भी दिए तथा विभाग की फैकल्टी अपर्णा गर्ग एवं बहार सैनी के प्रयासों की बहुत सराहना की गई।
इससे पहले, मंगलवार को आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस विषय पर वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञ कुमारी गगनीत कौर ने जानकारी प्रदान की । हार्डवेयर विषय पर आयोजित वर्कशॉप में विशेषज्ञ महेश और इंदरप्रीत ने जानकारी प्रदान की। बुधवार 28 फरवरी को विभिन्न तकनीक सम्बन्धित प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें टेकहंट, टेकरील, टेक प्रेसेंटेशन्स, टेकटॉक्स, टेकमॉडल्स, टेकक्रिएटिव लोगो डिजाइन तथा टेक क्विज कार्यक्रम हुए।