संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। विद्यार्थी मतदान का महत्व समझें और मत का प्रयाग करना सुनिश्चित करें। आदर्श नवयुवक मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने काॅलेज के विद्यार्थियों से यह अपील की। नेहरू युवा केंद्र नाहन और आदर्श नवयुवक मंडल तिरमली दियाड के सौजन्य से वीरवार को ददाहू में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसका शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने किया।
प्राचार्य डाॅ. पवन कुमार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. रमेश कुमार, प्रो. दिनेश कुमार ने मतदान को जनजन तक पहुंचाने के लिए में प्रेरित किया। इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने ददाहू बाजार में रैली निकालकर मतदान का संदेश दिया।