फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेडी वुमन कॉलेज पांवटा साहिब में पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
विज्ञापन

आजादी से पहले की घटनाें का नाट्य मंचन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बीकेडी कॉलेज पांवटा साहिब एवं वीकेडी महिला कॉलेज पांवटा साहिब में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की खास प्रस्तुति दास्तान-ए-संघर्ष रही, जिसमें आजादी से पूर्व देश की स्थिति और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को नाट्य मंचन के माध्यम से बेहद प्रभावशाली और भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

बीकेडी कॉलेज फोर वुमन की प्राचार्या डॉ. हरपुनीत कौर ने वर्ष भर की उपलब्धियों और शैक्षणिक व सह-पाठयक्रम गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वर्ष भर शिक्षा सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्पाउस होटल सेलाकुई देहरादून की निर्देशक कविता गोयल रहीं, जबकि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के मीत प्रधान हरभजन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने अनुपमा, रंजना, सानित्या, साक्षी, सिमरनदीप कौर, सैजल, श्रद्वा, अंजू, प्रवेश कुमारी, सौम्या ठाकुर, सना अंसारी, उपासना, तनु, वसुंधरा, जसप्रीत कौर और प्रेरणा ठाकुर सहित अन्य छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाबा श्री चंद मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र पाल सिंह सहोता, उद्यमी अरुण गोयल, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति पांवटा के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, प्रबंधक जगीर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोचन सिंह शाह, तपेंद्र सिंह सैनी, कर्मवीर सिंह, संगत सिंह, सिमरत सिंह, सुनील तोमर सहित अभिभावक और कॉलेज स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें