फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: माजरा स्कूल में कमल कश्यप बने एसएमसी अध्यक्ष

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में नवनिर्वाचित स्कूल प्रबंधन समिति पदाधिकारी व सदस्य: स्
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा में स्कूल प्रबंधन समिति का गठन हुआ। आम सभा में अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर कमल कश्यप को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

कमल कश्यप, उपाध्यक्ष रईस खान तथा समिति के सदस्यों ने स्कूल स्टाफ और प्रबंधन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने की बात कही। कश्यप ने कहा कि विद्यालय की प्रगति तभी संभव है, जब स्टाफ, स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावक और समाज संयुक्त रूप से मजबूत टीम के रूप में काम करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही विद्यालय शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा माजरा स्कूल के विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होगा।
प्रधानाचार्य रितू भारद्वाज, पंकज सकलानी, मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के निदेशक अनुराग गुप्ता, पुष्पा खंडूजा तथा स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माजरा के समस्त स्टाफ ने नवनिर्वाचित एसएमसी अध्यक्ष कमल कश्यप, उपाध्यक्ष रईस खान सहित सभी एसएमसी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें