सर्वोदय पब्लिक स्कूल अजौली में वार्षिक समारोह की धूम
सुनैना और सहजप्रीत कौर बेस्ट स्टूडेंट के खिताब से सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरूवाला(सिरमौर)। सर्वोदय पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजौली में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्यानंद जी महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल चेयरमैन जगदीश चौधरी, कृष्णा राय, एनएम वर्मा और पूर्व प्रधान रामपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या ज्योति डोगरा ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर आधारित वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सुनैना और सहजप्रीत कौर को बेस्ट स्टूडेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। दसवीं के मेधावी विद्यार्थियों खुशबू, कृष्णा पांडे, सुनैना, पीयूष, मानसी प्रजापति सहित अन्य होनहार विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दीप वंदना, शिव भक्त रावण, देशभक्ति गीत, राधा कृष्ण रास लीला सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा समूहगान, एकल गीत, नृत्य, गिद्दा, भंगड़ा, ऑपरेशन सिंदूर, शबद-कीर्तन, तारक मेहता, पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ और नशे से दूर रहने जैसे सामाजिक संदेशों पर आधारित नाट्य व लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं।
बच्चों ने हरियाणवी डांस मैं तो मटक मटक चालूंगी, तेरी पतली कमर पे मटका फूट जाएगा, हमको तुम से प्यार है सहित लोक नृत्यों में जय-जय देवा महासुवा, हाय रे मेरी जौनसारिये, झुमके-झुमके, पाणी री टांकी रे और हारूल जैसे गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रियंका ठाकुर ने किया। इस अवसर पर कृष्णा राय, एनएम वर्मा, पूर्व प्रधान रामपाल, स्कूल निदेशक हरीश चौधरी, शशिपाल, अनीता देवी, ममता देवी, ईशानी शर्मा, रविंदर चौधरी, अंजू, सुनीता, सरिता, रीना, पविता शर्मा, नेहा तोमर, मंजीत सिंह, हरदेव, जय सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अभिभावक उपस्थित रहे।