फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिद्धि, नैतिक, आंचल और कार्तिक के बनाए मॉडल रहे सर्वश्रेष्ठ

Fri, 13 Dec 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने बैठक से पूर्व ईसी सदस्यों को सौंपे मांग पत्र, हीटर और नए छात्रावास बनाने की उठाई मांगें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की शुक्रवार को विवि में हुई बैठक के शुरू होने से पूर्व तीनों छात्र संगठनों एसएफआई, एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बैठक स्थल के बाहर एकत्र होकर ईसी सदस्यों को मांगपत्र सौंपे। इसमें पुस्तकालयों में हीटर लगवाने, छात्रावास बनाने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। सुबह ग्यारह बजे शुरू हुई इस बैठक से पूर्व कार्यकर्ता लगातार मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे। विवि कार्यकारिणी परिषद की बैठक से पूर्व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ईसी सदस्यों को मांग पत्र सौंपा। इसमें मुख्य रूप से पुस्तकालय के जवाहर भवन के बाहर पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा स्थापित करने और विवि में गांधी पीठ स्थापित करने की मांग की। एनएसयूआई के पूर्व राज्य महासचिव यासीन बट्ट ने विवि पुस्तकालय को 24 घंटे खुला रखने और शौचालय की सुविधा मुहैया करवाने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





छात्र संघ चुनाव बहाल करें : एबीवीपी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने अध्यक्ष हनी शर्मा की अगुवाई में ईसी की बैठक में भाग लेने आए सदस्यों को मांगपत्र सौंपा। इसमें मुख्य रूप से बालासुंदरी कॉलेज नाहन में हुए विधि डिग्री के फर्जी आवंटन मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, पुस्तकालय में हीटरों की व्यवस्था करने, हर फ्लोर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, डे स्कॉलर्स के लिए अतिरिक्त बसें खरीने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को लागू करने, गैर शिक्षक वर्ग की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, स्थायी कुलपति तैनात करने, नए छात्रावासों का निर्माण और एसबीएस छात्रावास में हुई छात्र की मौत की न्यायिक जांच करवाने की मांगें उठाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें