फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा में मार्च में होगी द लव ट्रस्ट फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री हरलीन कौर ने गुरुद्वारे में माथा टेक सफलता की मांगी दुआ
विज्ञापन

गुरुद्वारा कमेटी ने शॉल और स्मृति चिह्न किया भेंट
संवाद न्यूूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड में फिल्म द लव ट्रस्ट की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म की अभिनेत्री हरलीन कौर वीरवार को पांवटा साहिब पहुंचीं। यहां उन्होंने पांवटा साहिब गुरुद्वारा में शीश नवाया। उन्होंने फिल्म की सफलता और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हरलीन कौर को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव हरप्रीत सिंह रतन तथा मैनेजर जगीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों फिल्म की शूटिंग देहरादून और विकासनगर में चल रही है। इसके बाद मार्च में पांवटा साहिब में भी शूटिंग होगी। स्थानीय लोकेशनों पर होने वाली शूटिंग से क्षेत्र के कलाकारों और युवाओं को भी अवसर मिलने की उम्मीद है। फिल्म के निर्माता संतोष के राय हैं, जबकि निर्देशन विक्की खराट कर रहे हैं। प्रोडक्शन टीम में दुर्गा सिंह, विजय सिंह, नीरज शर्मा और निशु चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें