फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर भूमि विवाद पर द ग्रेट खली के आरोप निराधार : नोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार के पास चला मामला, तहसीलदार को बेवजह घसीटा जा रहा
विज्ञापन

कहा, जिलाधीश के आदेश पर जारी जांच को प्रभावित करने का कर रहे प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दलीप सिंह राणा की भाषा शैली पर सवाल उठते ही जिलाधीश सिरमौर को शिकायत मिली, जिसके बाद जांच के आदेश जारी किए गए। एसडीएम पांवटा साहिब इस मामले की जांच कर रहे हैं। रविवार को कथित भूमि मालिक वीरेंद्र सिंह के अधिवक्ता अनिंदर सिंह नोटी ने मीडिया के सामने पत्रकार वार्ता कर दलीप सिंह राणा के सभी आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि दलीप सिंह राणा ने उनके क्लाइंट पर बेबुनियाद और झूठे आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दलीप सिंह राणा जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं।
अधिवक्ता ने बताया कि विवादित जमीन उनके क्लाइंट के पिता ने वर्ष 2013 में खरीदी थी, जिसकी कीमत 43 लाख रुपये थी और यह खसरा नंबर-8 में है, जबकि विवाद खसरा नंबर-6 को लेकर है। उन्होंने कहा कि खसरा नंबर-6 का ततिमा 60 साल पुराना है। उन्होंने आगे कहा कि जमीन का मामला पहले से नायब तहसीलदार के पास था और दलीप सिंह राणा द्वारा बेवजह आरोप लगाना तहसील कार्यालय के कामकाज को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटी ने कहा कि दलीप सिंह राणा इस मामले में कानूनी रूप से कमजोर हैं। जांच कमेटी उन्हें बार-बार बुला रही है, लेकिन वे पेश नहीं हो रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त से अपील की कि जांच रिपोर्ट जल्द ही सार्वजनिक की जाए, ताकि आम लोगों को होने वाली परेशानियों का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें