फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार श्रम कानूनों को लागू करे : आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, चार लेबर कोड के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल 12 फरवरी को
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक विश्राम गृह पांवटा साहिब में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इंदु तोमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया कि केंद्र सरकार के चार मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल की जाएगी।
सीटू जिला महसचिव आशीष कुमार ने कहा कि 108/102 एंबुलेंस कर्मियों की लंबित मांगें तुरंत पूरी की जाएं। सभी श्रम कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए। सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार, जिला कोषाध्यक्ष वीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप तथा सह-सचिव सुरजीत उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार के चार मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ये कानून मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला हैं। बैठक में मांग की कि मिड-डे मील योजना में क्लस्टर व्यवस्था के नाम पर हो रही छंटनी रोकी जाए। मेडिकल फिटनेस फीस शिक्षा विभाग वहन करे। मंडी जिले में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। आंगनबाड़ी को तीन माह का केंद्र का मानदेय दिया जाए। सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि सरकार तुरंत श्रम कानूनों को लागू करे, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में गुलाबी लीला, राजीव कपूर, राजेंद्र, वीरेंद्र, संजय, निर्मला, अनिल, देव कुमारी, शामा, माया, अंजू, अनीता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें