फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय : रोहित

विज्ञापन
रोहित चौधरी जिला परिषद सदस्य
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब भाजपा मंडल महामंत्री व जिला परिषद सदस्य भाटांवाली वार्ड रोहित चौधरी ने कहा है कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है। इसी दिन तत्कालीन केंद्र सरकार ने देश में आपातकाल लागू किया था। इससे संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिक स्वतंत्रताओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को गंभीर आघात पहुंचा।
विज्ञापन

रोहित चौधरी ने एक प्रेस बयान में कहा कि उस समय प्रेस पर भी सेंसरशिप लागू कर दी गई थी। हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं को बिना प्राथमिकी दर्ज किए जेलों में बंद कर दिया गया। आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिक, स्वतंत्र विचार और संविधान के प्रति सम्मान अत्यंत आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें