हिम चिल्ड्रन अकादमी राजपुर में वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
हिम चिल्ड्रन एकेडमी के वार्षिक समारोह में होनहार सम्मानित, नशे से दूर रहने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
नगेता (सिरमौर)। हिम चिल्ड्रन एकेडमी राजपुर में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान सुनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में, जबकि चतर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान देवराज चौहान और नितिन शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मंच संचालन करते हुए आदेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक अनुज भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष नवनीत शर्मा सहित धनबीर तोमर, राकेश शर्मा, नवीन मेहता, जवाहर शर्मा, राजेश चौहान, डीपी राजेश्वर चौहान तथा समाज सेविका रंजीता शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।