फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भागवत कथा में श्री कृष्ण की रासलीला से माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन
पांवटा के शिव मंदिर बांगरण में भागवत कथा का आनंद लेती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
भागवत कथा में श्री कृष्ण की रासलीला से माहौल हुआ भक्तिमय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरूवाला (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा के शिव मंदिर बांगरण चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। आचार्य पंडित प्रदीप सारस्वत कथा वाचन निरंतर सुना रहे है।

शुक्रवार को कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा में ब्रज की गोपियों और श्रीकृष्ण के मधुर प्रसंग सुनाए गए, जिसमें गोपियों का गोविंद के पास दौड़कर आना, शरद पूर्णिमा की रात्रि का वर्णन और ब्रज की लीला का जीवंत चित्रण किया गया। कथा के माध्यम से भक्तों को भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा श्रवण के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। इस दौरान पांवटा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जगीरी चौधरी, पूर्व प्रधान रामपाल, अनिल चौधरी, सुरेखा चौधरी, राहुल आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें