फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में लावारिस कुत्तों का आतंक, शहरवासी सहमे

विज्ञापन
विज्ञापन
छह बकरियों को नोंच कर मार चुके
विज्ञापन

लोगों को भी काटा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में लावारिस कुत्तों द्वारा लोगों को काटे जाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद नगर परिषद कोई भी उचित कदम नहीं उठा सकी है। आक्रामक कुत्तों को पकड़ने और डॉग शेल्टर बनाए जाने की योजना अधर में है।
नाहन में एक सप्ताह में लावारिस कुत्तों द्वारा लोगों को काटे जाने के मामले बढ़े हैं। शहर के चिड़ावाली में पिछले एक सप्ताह से लावारिस कुत्तों ने लोगों के पालतू जानवरों गाय व बकरियों को शिकार बनाया है। इसमें 5 के करीब बकरियों को लावारिस कुत्ते मार चुके हैं। चिड़ावाली के तसवर खान की तीन बकरी के बच्चे, वाहिद की दो बकरियां, अयुब की एक बकरे को लावारिस कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला है। इसी तरह नदीम की दो गाय को लावारिस कुत्ते काट चुके हैं। इनका वेटरनरी अस्पताल से उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

लोगों को भी काट चुके लावारिस कुत्ते
शहर में पालतू जानवरों के साथ लावारिस कुत्ते राहगीरों पर हमला कर काट चुके हैं। इसमें वसीम अख्तर निवासी चिड़ावाली को लावारिस कुत्ते ने अमरपुर मोहल्ले में टांग से काटा। नगर परिषद कर्मी राहुल कुमार को लावारिस कुत्ते ने मसानपुरा मोहल्ले में काटा। 14 वर्षीय विनोद निवासी अमरपुर मोहल्ले को आवारा कुत्ते ने रीठे के पेड़ के पास काटा है। शहर में लोगों को काटे जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर में आवारा कुते मालरोड, गोबिंदगढ़ मोहल्ला, रानीताल के पास वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। इस कारण दुर्घटना होने की आशंका रहती है।
शहर के बड़ाचौक बाजार से छोटाचौक बाजार तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं। इस स्थान से कोई भी व्यक्ति गुजर नहीं सकता है। पथ परिवहन निगम में कार्य करने वाले अनिल ठाकुर ने कहा कि दो महीने पहले वे सुबह 4 बजे बड़ा चौक से बसस्टैंड जा रहे थे। इस दौरान कुत्तों का झुंड उनके पीछे पड़ गया। इसके बाद वे किसी तरह बच गए। तब से वे मुख्य सड़क से जाते हैं। उन्होंने नगर परिषद से लावारिस कुत्तों को पकड़ने व डॉग शेल्टर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

कहते हैं स्थानीय लोग
कच्चा टैंक निवासी प्रवीण कुमार, नयाबाजार निवासी रविदत्त, दीपक कश्यप, रामकुंडी निवासी इम्तियाज, शनि, हरिपुर मोहल्ला निवासी मनीष कुमार, जुल्फान ने लावारिस कुत्तों को डॉग शेल्टर में रखने की मांग की है।
लावारिस कुत्तों की समस्या शहर की एक गंभीर समस्या है। नगर परिषद के जनरल हाउस में इस विषय पर ठोस तरीके से चर्चा होगी।
-श्यामा पुड़ीर, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें