फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में 2.50 करोड़ से बन रहा तहसील कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन


लोगों सहित अधिकारियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में खंडहर हुए तहसील कार्यालय को तोड़कर नए कार्यालय का कार्य जोरों पर है। न्यायालय परिसर के साथ करीब 2.50 करोड़ की लागत से इस कार्यालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की तरफ से कार्यालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बीच में बरसात का मौसम होने के चलते कुछ दिनों तक कार्य भी रुका लेकिन अब कार्य तेजी से शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार फिलहाल यहां तहसील कार्यालय के लिए ही बजट उपलब्ध हुआ है। आने वाले समय में यदि बजट उपलब्ध होता है तो यहां उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यालय भी बनाया जाएगा। ऐसे में भविष्य में यहां एक ही छत के लिए लोगों को विभिन्न सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रथम तल में पार्किंग के अलावा दो मंजिला भव्य भवन तैयार किया जा रहा है। निर्माण कार्य आगामी 6 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य विभाग ने तय किया है। फिलहाल नाहन में तहसील कार्यालय पुराने बीडीओ कार्यालय भवन में चल रहा है।
न्यायालय परिसर से इस कार्यालय के दूर हो जाने के बाद लोगों को भी काम काज के लिए कई बार विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां से करीब दो किलोमीटर दूरी है। ऐसे में कई चक्कर काटने पड़ते हैं। एक स्थान पर कार्यालय हो जाने के बाद आने वाले समय में काफी राहत लोगों को मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान ने बताया कि कार्यालय करीब 2.50 करोड़ बजट से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
वहीं, अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि निर्माण कार्य को आगामी 6 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें