फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में टीम ने दूध के 22 सैंपल जांचे

Thu, 02 Jan 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। त्योहारी सीजन के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग सिरमौर की टीम ने दूध की गुणवत्ता जांचने को लेकर कार्रवाई शुरू की है। वीरवार को नाहन के समीप नेशनल हाईवे चंडीगढ़ देहरादून पर दोसड़का में फूड सेफ्टी वैन में दूध के 22 सैंपल को जांचा।
विज्ञापन

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर हरियाणा व आसपास के क्षेत्र से दूध लेकर नाहन पहुंच रहे विक्रेताओं के वाहनों को रोक कर दूध के सैंपल की जांच की गई। इस दौरान 4 सैंपल खरे नहीं उतरे। इसके बाद टीम की तरफ से मौके पर दुग्ध विक्रेताओं को कड़े निर्देश जारी किए गए। बताया जा रहा है कि इन सैंपल में किसी तरह की मिलावट तो नहीं थी लेकिन बर्तन आदि में सही सफाई न होना कारण माना जा रहा है।
बता दें कि जिला सिरमौर को मिली फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से जिला के अलग-अलग क्षेत्र में जाकर मौके पर खाद्य वस्तुओं के सैंपल टीम जांच रही है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. अतुल कायस्थ ने बताया कि फूड सेफ्टी वैन में टीम ने नाहन में दूध के 22 सैम्पल जांचे हैं। 4 सैम्पल में कुछ कमियां पाई गई हैं जिन्हें पुनः जांच के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें