नए कला अध्यापकों को बताए जा रहे अध्यापन के गुर
डाइट नाहन में 15 दिवसीय इंडक्शन कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश में हाल ही में नियुक्त हुए कला अध्यापकों के लिए डाइट नाहन में 15 दिवसीय इंडक्शन कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में कला अध्यापकों को स्कूल में पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने और बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से सरल तरीके से पढ़ाने को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
कार्यशाला के जिला समन्वयक संतराम शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में 110 कला अध्यापक भाग ले रहे हैं। इसमें सिरमौर जिले के 80 और सोलन के 30 कला अध्यापक शामिल हैं।