फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिक्षकों को बताए मादक द्रव्यों से बच्चों को दूर रखने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

शिक्षकों को बताए मादक द्रव्यों से बच्चों को दूर रखने के तरीके
विद्यालयों में मादक द्रव्य पदार्थों की जागरूकता को लेकर डाइट में मंथन
राज्य स्रोत व्यक्ति आईडी राही और भरत सिंह ने शिक्षक किए जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विद्यालयों में मादक द्रव्य पदार्थों की जागरूकता को लेकर राज्य कार्य योजना जिला सिरमौर के डाइट नाहन में अध्यापकों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर कार्यशाला शुरू हुई। इसका शुभारंभ कार्यकारी जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु भारद्वाज ने किया।
कार्यशाला समन्वयक काव्या सिन्हा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दो दिन चलने वाली इस कार्यशाला में 20 विद्यालयों के अध्यापक भाग ले रहे हैं।
पहले दिन सोमवार को पहले सत्र में राज्य स्रोत व्यक्ति डॉ. आईडी राही ने विद्यालय में मादक पदार्थों के सेवन की भारत, हिमाचल और सिरमौर की स्थिति के बारे में आंकड़े पेश कर इसके जोखिम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी विद्यालयों में छात्रों को जागरूक करने के लिए नवचेतना मॉड्यूल छठी से 8वीं और 9वीं से 12वीं कक्षा तक लागू किया जा रहा है।
राज्य स्रोत व्यक्ति भरत सिंह ने मादक पदार्थ क्या होते हैं और विद्यालय का इसकी रोकथाम में क्या योगदान है इस विषय पर जानकारी दी।
आईडी राही ने बच्चों को नशे से दूर और स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य संबंधी आहार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से स्वस्थ रहने के लिए गो फूड, ग्रो फूड और ग्लो फूड की जरूरत पड़ती है।
कार्यशाला के बाद दोपहर के सत्र में भरत सिंह ने सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श, समव्यस्क दबाव और मादक पदार्थों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें