फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सेवानिवृत्ति पर शिक्षक वीर सिंह ने स्कूल को दिया अनूठा उपहार

विज्ञापन
ददाहू स्कूल में अध्यापक द्वारा बनवाया गया प्रवेश द्वार। संवाद
विज्ञापन
-स्कूल में एक लाख की लागत से बनवाया आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार
विज्ञापन


-जिस स्कूल में पढ़े उसी में 19 वर्षों तक दी सेवाएं

योगेन्द्र अग्रवाल

ददाहू (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के इतिहास में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। यहां 19 वर्षों तक सेवाएं देने वाले भाषा अध्यापक (एलटी) वीर सिंह ठाकुर सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति केवल एक औपचारिक विदाई नहीं रही, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई।

वीर सिंह ठाकुर ने वर्ष 1986 में इसी विद्यालय से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वर्ष 2007 में उन्होंने इसी स्कूल में भाषा अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं आरंभ कीं। जिस विद्यालय में उन्होंने विद्यार्थी जीवन की शुरुआत की, वहीं शिक्षक के रूप में लंबे समय तक अध्यापन किया और अब वहीं से सेवानिवृत्त होने का सौभाग्य भी प्राप्त किया।
विज्ञापन


स्कूल में 19 वर्षों तक निरंतर सेवाएं देने के दौरान उन्होंने शिक्षण कार्य के साथ-साथ विभिन्न प्रशासनिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियां भी बखूबी निभाईं। विद्यालय के प्रति अपने लगाव को साकार रूप देते हुए उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से लगभग एक लाख रुपये की लागत से पहाड़ी शैली में आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया।

इस प्रवेश द्वार के निर्माण से विद्यालय की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं और अब स्कूल अन्य विद्यालयों से अलग व अधिक आकर्षक दिखाई देने लगा है। हालांकि गेट का निर्माण एक सप्ताह पहले पूरा हो चुका था, लेकिन उन्होंने इसे सेवानिवृत्ति के दिन ही विद्यालय को औपचारिक रूप से समर्पित किया।

उनकी इस पहल की क्षेत्र भर में सराहना हो रही है। स्कूल प्रबंधन ने उनकी सेवाओं और योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी उनके सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और समर्पण भाव को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि 34 वर्ष 6 माह की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति का यह क्षण उनके लिए अनमोल होने के साथ भावुक भी है। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल से उन्होंने शिक्षा ग्रहण की, वहीं से सेवानिवृत्त होना उनके जीवन का सौभाग्य है। ऐसा अवसर विरले और भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है। संवाद

ददाहू स्कूल में अध्यापक द्वारा बनवाया गया प्रवेश द्वार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें