फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कलाथा स्कूल में मुख्य अध्यापक समेत शिक्षकों के चार पद रिक्त

विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय कलाथा। स्रोत: एसएमसी
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा, जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शिक्षा खंड खोडोवाला के अंतर्गत आने वाली राजकीय उच्च पाठशाला कलाथा में शिक्षकों के कई पद खाली चल रहे हैं। यहां पर मुख्य अध्यापक समेत दूसरे महत्वपूर्ण शिक्षकों के पद रिक्त हैं जिन्हें भरा नहीं जा रहा है। इस वजह से विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलने पर भी संशय पैदा हो रहा है।

इससे खफा स्कूल प्रबंधन समिति ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को पत्र लिखकर स्कूल में रिक्त पदों के कारण पैदा हो रही अव्यवस्थाओं से प्रभावित हो रही विद्यार्थियों की पढ़ाई से अवगत करवाया है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री को भेजे पत्र में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह तोमर ने बताया कि स्कूल में मुख्याध्यापक, शास्त्री, टीजीटी अंग्रेजी और शारीरिक अध्यापक का पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि इस साल मई में शिक्षा विभाग ने कई स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरा, लेकिन इस स्कूल को शिक्षक नहीं दिए। जबकि इस विषय पर आपको पहले भी पत्र के माध्यम से अवगत करवाया था।

एसएमसी अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्कूल में इस समय केवल चार ही अध्यापक कार्यरत हैं। एक अध्यापक तो डाक और दोपहर के भोजन की व्यवस्थाओं में ही व्यस्त रहता है। मुख्य अध्यापक का पद रिक्त होने के कारण स्कूल में व्यवस्थाओं के संचालन में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक ओर तो हिमाचल प्रदेश शिक्षा दर शत प्रतिशत होने की बात कह रहा है, दूसरी ओर स्कूलों में रिक्त पड़े पद शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से स्कूल में रिक्त चल रहे पदों को अविलंब भरने की मांग की है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने से बच जाए।

संवाद

राजकीय उच्च विद्यालय कलाथा। स्रोत: एसएमसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें