फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शमशेर स्कूल नाहन में छात्रवृत्ति के लिए 181 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
शमशेर स्कूल नाहन से छात्रवृत्ति परीक्षा देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। प्रदेशभर में रविवार को आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा आयोजित की गई। जिला मुख्यालय नाहन की शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में यह परीक्षा आयोजित हुई। दो सत्रों में इस छात्रवृत्ति परीक्षा को आयोजित किया गया।
विज्ञापन


पहले सत्र में सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे और दूसरे सत्र में दोपहर बाद शाम दो बजे से साढ़े तीन बजे तक यह परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान स्कूल परिसर में अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ी। यह छात्रवृत्ति परीक्षा एससीईआरटी की ओर से आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि स्कूल में आठवीं कक्षा के 181 विद्यार्थियों ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा दी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को चार वर्षों के लिए प्रति माह एक हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें