फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिक्षकों के योगदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब नाहन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर शहर के वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों के जीवन संघर्ष, अनुभव और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। शिक्षकों ने भी भविष्य की पीढ़ी के लिए अपने विचार और अनुभव साझा किए।
सम्मान समारोह के दौरान कई सेवानिवृत्त शिक्षक भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर चढ़ते सूरज को सलाम करते हैं, लेकिन रोटरी क्लब नाहन ने ढलते सूरज को सलाम करने की पहल की है। शिक्षकों ने क्लब और अध्यक्ष संदीप शर्मा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और ज्ञान का समाज में महत्व बना हुआ है। इस अवसर पर सोम चंद, वेद प्रकाश बेदी, प्रेम पाल चौहान, उमेश बहुगुणा, राकेश शर्मा, बिजरा तोमर, कमला ठाकुर, जय श्री ठाकुर, सपना सोलंकी, श्यामा वर्मा और शोभा कोहली को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज की वह नींव हैं, जिनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं। वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान उनके योगदान और अनुभव को सम्मान देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें